इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ़तार करने के सिलसिले में पश्चिमी तट में एक और फ़िलिस्तीनी जवान को गिरफ़्तार कर लिया है। फ़िलिस्तीन के सूचना केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली सैनिकों ने आज पश्चिमी तट के तूबास पर चढ़ाई करके 28 वर्षीय एक फ़िलिस्तीनी को गिरफ़्तार कर लिया। यह घटना ऐसी स्थिति में घटी जब कल रात अतिग्रहित कुद्स में इस्राईली शासन की इस नगर के यहूदीकरण की नीति का विरोध कर रहे फ़िलिस्तीनी युवकों के एक गुट की इस्राईली सैनिकों से झड़प हो गयी जिसके दौरान इस्राईली सैनिकों ने विरोध कर रहे फ़िलिस्तीनियों पर प्लास्टिक की गोलियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले तथा ध्वनि बम फेके। पश्चिमी तट के अलख़लील नगर में कल रात इस्राईली सैनिकों के साथ फ़िलिस्तीनी युवको की झड़प में एक 27 वर्षीय फ़िलिस्तीनी घायल हो गया और इस्राईली सैनिकों ने इस झड़प के दौरान कई फ़िलिस्तीनी युवकों को गिरफ़्तार कर लिया। ज्ञात रहे इस्राईली सेना द्वारा पवित्र नगर क़ुद्स में रातों को फ़िलिस्तीनी युवकों की गिरफ़तारी तथा फ़िलिस्तीनी नागरिकों पर इस्राईली बस्तियों में बसाए गए ज़ायोनियों के हमले का उसके द्वारा समर्थन, क़ुद्स नगर के युवकों के भड़कने का कारण है।.........166
4 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 320194
इस्राईली सैनिकों ने फ़िलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ़तार करने के सिलसिले में पश्चिमी तट में एक और फ़िलिस्तीनी जवान को गिरफ़्तार कर लिया है